Aaj Ka Panchang: 19 अगस्त 2026, बुधवार को सावन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज तुलसीदास जयंती मनाई जा रही है। यह दिन गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के रूप में मनाया जाता है। तुलसीदास जी महान संत, कवि और समाज सुधारक माने जाते हैं। उनकी जयंती हर साल सावन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है।
आज की तिथि और योग
* तिथि: शुक्ल सप्तमी, शाम 7:19 बजे तक। इसके बाद अष्टमी शुरू होगी।
* योग: ब्रह्म योग, 20 अगस्त सुबह 3:44 बजे तक। इसके बाद इंद्र योग रहेगा।
* करण: गरज सुबह 6:30 बजे तक, फिर वणिज शाम 7:19 बजे तक। इसके बाद विष्टि यानी भद्रा रहेगी।
* संवत: 2083
* मास: श्रावण
* वार: बुधवार
सूर्योदय और चंद्रोदय
* सूर्योदय: सुबह 5:52 बजे
* सूर्यास्त: शाम 6:57 बजे
* चंद्रोदय: दोपहर 12:18 बजे
* चंद्रास्त: रात 10:43 बजे
सूर्य और चंद्रमा की स्थिति
सूर्य देव सिंह राशि में रहेंगे। चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे और 20 अगस्त तड़के 2:30 बजे के बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।
आज के शुभ मुहूर्त
आज अभिजीत मुहूर्त नहीं है।
वहीं अमृत काल रात 11:28 बजे से 20 अगस्त की रात 1:13 बजे तक
आज का राहुकाल
* राहुकाल: दोपहर 12:25 से 2:03 बजे तक
* गुलिकाल: सुबह 10:46 से दोपहर 12:25 बजे तक
* यमगण्ड: सुबह 7:30 से 9:08 बजे तक
इन समयों में शुभ कार्य शुरू करने से बचने की धार्मिक मान्यता है।
आज का नक्षत्र
चंद्रमा सुबह 6:46 बजे तक स्वाति नक्षत्र में रहेंगे। इसके बाद विशाखा नक्षत्र शुरू होगा और दिनभर रहेगा। विशाखा नक्षत्र का स्वामी बृहस्पति माना जाता है। इसके देवता इंद्र और अग्नि हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस नक्षत्र से जुड़े लोगों में धैर्य, साहस, बुद्धिमत्ता और सामाजिक गुण देखे जाते हैं। वहीं कभी-कभी गुस्सा और ईर्ष्या जैसी प्रवृत्तियां भी हो सकती हैं।
तुलसीदास जयंती का महत्व
धार्मिक मान्यता के अनुसार तुलसीदास जी ने भगवान श्रीराम की भक्ति और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया। उनकी रचनाओं में रामचरितमानस का विशेष महत्व है।
तुलसीदास जयंती पर मंदिरों और धार्मिक स्थलों में पूजा-पाठ, भजन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। श्रद्धालु तुलसीदास जी को याद कर उनके विचारों और भक्ति मार्ग का स्मरण करते हैं।