Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-29

Adityapur Crime News: गैस गोदाम के ऑफिस में चोरी, एक चोर दबोचा गया, दूसरा नकदी और मोबाइल लेकर फरार

Adityapur Crime News: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्पनापुरी स्थित गैल गैस गोदाम के ऑफिस में बीती देर रात चोरों ने धावा बोल दिया. रात करीब 2:30 बजे दो चोर दिवार फांदकर ऑफिस के अंदर दाखिल हुए. उस वक्त ऑफिस में कर्मी सो रहे थे, लेकिन आहट पाकर उनकी नींद खुल गई. कर्मियों ने बहादुरी दिखाते हुए घेराबंदी की और एक चोर को रंगे हाथ दबोच लिया, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा.

साथी ले गया 8500 रुपये और मोबाइल
पकड़े गए चोर की तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी के 850 रुपये बरामद हुए. पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि उसका फरार साथी ऑफिस से 8500 रुपये नकद और एक सैमसंग कंपनी का कीमती मोबाइल लेकर भाग निकला है. कर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी. सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया.

इलाके में दहशत, गश्ती पर उठे सवाल
गैस गोदाम जैसे संवेदनशील इलाके में चोरी की इस वारदात से स्थानीय लोगों में काफी रोष और दहशत है. आदित्यपुर क्षेत्र में रात के समय चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे पुलिस की गश्ती और सुरक्षा दावों पर सवाल खड़े हो रहे हैं. स्थानीय निवासियों का कहना है कि चोरों के मन से पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है, जिसके कारण लोग अब रात में जागकर खुद अपने घरों और प्रतिष्ठानों का पहरा देने को मजबूर हैं.

पुलिस कर रही है छापेमारी
आदित्यपुर थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है. हिरासत में लिए गए आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है ताकि उसके फरार साथी का पता लगाया जा सके. पुलिस फरार आरोपी को पकड़ने के लिए मोबाइल लोकेशन और IMEI नंबर की मदद ले रही है. थाना प्रभारी का कहना है कि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे भी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !