Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-03

Adityapur Fire Incident: आदित्यपुर एस टाइप चौक पर भीषण आग, दो दुकानें जलकर खाक

Adityapur: आदित्यपुर के एस टाइप चौक पर सोमवार देर रात अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और दमकल विभाग की त्वरित प्रतिक्रिया के कारण बड़ा हादसा टल गया, लेकिन इस आगजनी में "आई टाइप" ब्लॉक के समीप स्थित "बाबू पान दुकान" सहित दो दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं।

तत्काल दमकल विभाग दी गई सूचना 
स्थानीय निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता संजीव सिंह उर्फ बबबुआ ने बताया कि आग की घटना की जानकारी मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। संजीव के अनुसार, अगर समय पर कार्रवाई नहीं होती तो पास में स्थित बिजली का ट्रांसफार्मर भी आग की चपेट में आ सकता था, जिससे भारी नुकसान हो सकता था।

दमकल विभाग मौके पर पहुंची 
सूचना मिलने पर दमकल की एक गाड़ी तुरंत मौके पर भेजी गई, लेकिन आग की तेज़ी इतनी अधिक थी कि फौरन दूसरी गाड़ी भी बुलानी पड़ी। दमकल कर्मियों ने लगभग डेढ़ घंटे तक लगातार कोशिश करने के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया।

दोनों दुकानों का सारा सामान जलकर राख
हालांकि तब तक दोनों दुकानों का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। दुकानदारों का कहना है कि यह उनके लिए बड़ा आर्थिक नुकसान है और अब उन्हें अपनी रोज़मर्रा की जिंदगी और व्यवसाय को संभालने के लिए नई शुरुआत करनी पड़ेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !