Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-29

Adityapur News: आदित्यपुर में अवैध बालू कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, बिना नंबर प्लेट हाइवा जब्त

Adityapur News: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में अवैध बालू के कारोबार और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने सोमवार तड़के बड़ी कार्रवाई की। टोल ब्रिज के पास सुबह करीब 4:30 बजे गश्त के दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट के क्षमता से अधिक बालू लदे एक संदिग्ध हाइवा को रोककर जब्त कर लिया। वाहन को कब्जे में लेकर आदित्यपुर थाना परिसर लाया गया।

बिना नंबर प्लेट चल रहा था ओवरलोडेड बालू से भरा हाइवा
आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि जांच के दौरान चालक से बालू के उठाव और परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। साथ ही वाहन पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी, जिससे परिवहन पूरी तरह संदिग्ध और अवैध पाया गया।

पुलिस ने वाहन जब्त कर मामले की सूचना जिला खनन विभाग को दे दी है। खनन विभाग के अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद संबंधित अधिनियमों के तहत दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !