Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-19

Adityapur News: आदित्यपुर में दो दिनों से लापता महिला की तलाश जारी, परिजनों ने की मदद की अपील

Adityapur News: आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र के रोड नंबर 10 से एक महिला पिछले दो दिनों से लापता है. परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है.
लापता महिला की पहचान किरण देवी के रूप में हुई है. परिवार के लोगों ने बताया कि आसपास के कई इलाकों में खोजबीन की गई, लेकिन महिला का पता नहीं चल सका.

परिजनों के अनुसार किरण देवी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है. उनके पति दीपक कुमार जमशेदपुर पुराने कोर्ट में वेंडर का काम करते हैं. परिवार में उनका एक बेटा भी है, जो स्नातक की पढ़ाई कर रहा है.

परिवार की ओर से आरआईटी थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला की तलाश में जुटी हुई है.

परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को महिला के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें या मोबाइल नंबर 9304798200 और 6200067697 पर संपर्क करें.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !