Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-14

Adityapur News: एलपीजी की कमी से आदित्यपुर में उद्योग और होटल व्यवसाय प्रभावित

Adityapur News: आदित्यपुर में एलपीजी गैस की आपूर्ति में आई कमी का असर अब औद्योगिक क्षेत्रों और होटल व्यवसाय पर भी दिखाई देने लगा है. आदित्यपुर में कई उद्योगों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को गैस की उपलब्धता को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

बताया जा रहा है कि मध्य पूर्व में जारी तनाव के कारण गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसका असर देश के विभिन्न हिस्सों के साथ यहां के औद्योगिक क्षेत्रों पर भी पड़ रहा है. खासकर फेब्रिकेशन और हीटिंग से जुड़े उद्योगों में एलपीजी का उपयोग अधिक होता है, जिसके कारण उत्पादन की रफ्तार धीमी होने लगी है.

इंडस्ट्रियल स्टेबिलिटी एंड रिफॉर्म ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष रुपेश कतरियार ने कहा कि स्थिति अभी पूरी तरह गंभीर नहीं है, लेकिन गैस की कमी से कामकाज की गति पर असर पड़ा है. कई इकाइयों में एलपीजी का उपयोग ऑक्सीजन के साथ मिलाकर किया जाता है, जिससे उत्पादन प्रक्रिया प्रभावित हो रही है.

दूसरी ओर होटल और कैंटीन संचालकों को भी कमर्शियल गैस की कमी से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जियाडा कैंपस में कैंटीन चलाने वाले सुनील मंडल ने बताया कि कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति लगभग रुक सी गई है. यदि अगले कुछ दिनों में स्थिति सामान्य नहीं हुई तो कई छोटे होटल और कैंटीन बंद होने की स्थिति में पहुंच सकते हैं.

इधर केंद्र सरकार का कहना है कि एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के लिए कदम उठाए गए हैं और आपूर्ति को सामान्य करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं. सरकार के अनुसार आने वाले दिनों में स्थिति में सुधार की उम्मीद है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !