Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-12

Adityapur News: काली पूजा पंडाल के लिए विधिवत भूमिपूजन, 19 अक्टूबर को उद्घाटन

Adityapur News: आदित्यपुर के कॉलोनी मार्ग संख्या 4 स्थित आरआईटी मैदान में रविवार को श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा समिति और जागृति युवा संघ द्वारा प्रस्तावित पूजा पंडाल के लिए विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ. इस वर्ष पंडाल की रूपरेखा एक काल्पनिक मंदिर की आकृति पर आधारित होगी, जहां श्रद्धालु पारंपरिक काली पूजा का दर्शन कर सकेंगे.
समिति के सदस्यों ने बताया कि पंडाल का उद्घाटन 19 अक्टूबर को किया जाएगा. इसके अगले दिन, 20 अक्टूबर को मुख्य पूजा तथा भोग वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा. पूजा पंडाल को स्थानीय कलाकारों द्वारा विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के भक्तों को आध्यात्मिक माहौल के साथ सांस्कृतिक अनुभूति भी मिल सके.

भूमिपूजन के दौरान समिति के अध्यक्ष शमशेर सिंह, उपाध्यक्ष विराज रोशन, महासचिव आदर्श कुमार, प्रतीक सिंह, विकास आनंद, कोषाध्यक्ष उज्ज्वल झा, दीपक वशिष्ठ, हर्षित और अभिषेक सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे. कार्यक्रम में विधि-विधान के साथ पूजा स्थल का शुभारंभ किया गया और आगामी आयोजन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई.

स्थानीय निवासियों में काली पूजा को लेकर उत्साह देखा जा रहा है. समिति ने बताया कि इस बार पूजा कार्यक्रम में सामाजिक संदेशों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को भी शामिल करने की योजना है, ताकि यह मात्र धार्मिक आयोजन न होकर सामुदायिक एकजुटता का प्रतीक भी बने.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !