Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-27

BREAKING: गम्हरिया के कृष्णा हेवन सिटी में दर्दनाक हादसा, बहुमंजिला इमारत से गिरकर युवती की मौत

BREAKING: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया सतबहिनी स्थित कृष्णा हेवन सिटी आवासीय परिसर में गुरुवार सुबह एक युवती की बहुमंजिला इमारत से गिरने के बाद मौत हो गई। मृतका की पहचान 22 वर्षीय खुशबू कुमारी के रूप में हुई है।

घटना सुबह करीब 8 बजे से 8:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक युवती को फ्लैट की ऊपरी मंजिल से नीचे गिरते देखा गया। जमीन पर गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई। तेज आवाज और चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ ही देर में इसकी सूचना आदित्यपुर थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि खुशबू की मौत फ्लैट से गिरने के कारण दुर्घटनावश हुई या उसने खुदकुशी की। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
पुलिस आसपास के लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !