Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-05

BREAKING: राज्यसभा चुनाव में JMM का बड़ा दावा, दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान

BREAKING: राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड में सियासी हलचल तेज हो गई है. झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने साफ संकेत दिया है कि पार्टी राज्यसभा की दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है.

राज्य सरकार में मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि पार्टी की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई है और दोनों सीटों पर JMM उम्मीदवार देने का निर्णय लिया गया है. हालांकि उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम फैसला पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष करेंगे.

कांग्रेस के फैसले पर JMM ने उठाए सवाल
कांग्रेस की ओर से झारखंड से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद JMM का यह बयान सामने आया है. हफीजुल हसन ने कहा कि कांग्रेस के उम्मीदवार को लेकर पार्टी अपना रुख स्पष्ट कर चुकी है और आगे की स्थिति पर विचार किया जाएगा.

वहीं विधायक बैद्यनाथ राम ने भी कहा कि पार्टी ने बैठक में तय किया है कि दोनों सीटों पर झामुमो अपने प्रत्याशी उतारेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सहमति के बिना उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है.

अंतिम निर्णय हेमंत सोरेन पर छोड़ा
बैद्यनाथ राम ने बताया कि पार्टी के विधायक, सांसद और मंत्रियों ने अपनी राय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुंचा दी है. सभी की इच्छा है कि राज्यसभा की दोनों सीटों पर JMM के उम्मीदवार हों.

उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों को लेकर अंतिम निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अधिकृत किया गया है. अब निगाहें पार्टी नेतृत्व के अगले कदम पर टिकी हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !