Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-30

Baharagora News: बहरागोड़ा में जामशोला पुलिया से युवक ने सुवर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी

Baharagora: बाहरगोड़ा के जामशोला पुलिया से रविवार सुबह एक युवक ने सुवर्णरेखा नदी में छलांग लगा दी. बाइक के नंबर से युवक की पहचान ओडिशा के चादुआ गांव के कुम्हार टोला निवासी रासबिहारी बेहरा (30) के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही बहरागोड़ा, झारपोखरिया और पश्चिम बंगाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. ओडिशा अग्निशमन सेवा की बचाव टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और नदी में युवक की तलाश शुरू की.

बाइक खड़ी कर पुलिया से कूदा
जानकारी के अनुसार, रासबिहारी रविवार सुबह करीब 10 बजे बाइक संख्या OD-11-AM-1169 से जामशोला स्थित सुवर्णरेखा नदी के पास पहुंचा था. उसने बाइक को किनारे खड़ा किया. इसके बाद पुलिया की दीवार पर चढ़कर नदी में छलांग लगा दी. घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलने पर रासबिहारी के परिजन भी मौके पर पहुंचे. परिजनों के अनुसार, रासबिहारी शनिवार सुबह बाइक लेकर घर से निकला था. वह पिछले कुछ दिनों से काफी चिंतित चल रहा था. हालांकि, उसकी परेशानी की वजह परिवार के लोगों को पता नहीं है. रासबिहारी की अभी शादी नहीं हुई थी.

जामशोला पुलिया करीब 350 फीट लंबी है. पुलिया पर सुरक्षा के लिए कोई विशेष घेराबंदी नहीं है. यहां करीब तीन फीट ऊंची रेलिंग लगी है, जिस पर आसानी से चढ़ा जा सकता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण पुलिया पर ऐसी घटनाओं का खतरा बना रहता है. लोगों ने पुलिया पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. उनका कहना है कि इस दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !