Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-27

Baharagora News: बहरागोड़ा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Baharagora: पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप शनिवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। मृतक की पहचान पाटपुर गांव निवासी रवि बेहरा के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, रवि शुक्रवार रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। देर रात वह कब घर से बाहर निकला और किन परिस्थितियों में घटनास्थल तक पहुंचा, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। सुबह घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शव कब्जे में लिया
घटना की सूचना मिलते ही बहरागोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

परिवार में पसरा मातम
युवक की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास घटना से जुड़ी कोई जानकारी हो तो वह जांच में सहयोग करे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !