Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-05

Bengal Election: बंगाल चुनाव के लिए 10 मार्च तक तैनात होंगी केंद्रीय बलों की 480 कंपनियां

Bengal: आगामी चुनावों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर पश्चिम बंगाल में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की भारी तैनाती की जा रही है। कुल 480 कंपनियों में से पहली खेप 240 कंपनियां पहले ही 1 मार्च को पहुंच चुकी है, जबकि शेष 240 कंपनियां 10 मार्च तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में अपनी स्थिति संभाल लेंगी।

जिलों में तैनाती का गणित, कहां कितनी सेना

निर्वाचन आयोग ने सीमावर्ती और संवेदनशील इलाकों को प्राथमिकता दी है। जिलेवार तैनाती के मुख्य आंकड़े इस प्रकार हैं, सुरक्षा के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण मानते हुए यहां सर्वाधिक 30 कंपनियां तैनात की जाएंगी। बांग्लादेश सीमा से सटे इस जिले में 58 कंपनियां बैरकपुर, बशीरहाट, बारासात, बनगांव और बिधाननगर मिलाकर मोर्चा संभालेंगी।

संवेदनशील जिलों की सूची में शामिल मुर्शिदाबाद को कुल 35 कंपनियां आवंटित की गई हैं। नेता प्रतिपक्ष का गृह क्षेत्र होने और राजनीतिक हलचल के कारण यहां 28 कंपनियां तैनात होंगी। यहां 33 कंपनियों की तैनाती का फैसला लिया गया है। पूर्व बर्धमान 25, पश्चिम मेदिनीपुर 20, पुरुलिया 20, बीरभूम 21 और मालदा 18 में भी बलों की भारी मौजूदगी रहेगी।

 मौजूदगी से असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जाएगी

इस शुरुआती तैनाती का मुख्य उद्देश्य एरिया डोमिनेशन और मतदाताओं के बीच विश्वास जगाना है। ये बल इलाकों में रूट मार्च करेंगे ताकि किसी भी प्रकार की हिंसा या डराने-धमकाने की घटनाओं को रोका जा सके। आयोग ने साफ कर दिया है कि चुनाव की तारीखों के औपचारिक ऐलान से पहले ही बलों की मौजूदगी से असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !