Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-13

Best Coolest Place: गर्मी से राहत चाहिए तो घूम आएं भारत की ये 5 ठंडी जगहें

Best Coolest Place: देश के कई हिस्सों में गर्मी लगातार बढ़ने लगी है. मार्च महीने में ही कई शहरों का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है. आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होने की संभावना है. ऐसे मौसम में लोग अक्सर ठंडी जगहों पर घूमने का प्लान बनाते है. गर्मी की छुट्टियों में किसी खूबसूरत और ठंडे हिल स्टेशन की यात्रा करना अलग ही अनुभव देता है. भारत में ऐसी कई जगहें है जहां गर्मियों में भी मौसम सुहावना बना रहता है. अगर आप समर वेकेशन की प्लानिंग कर रहे हैं तो इन 5 ठंडी जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते है.
लद्दाख की खूबसूरती
लद्दाख अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शानदार पहाड़ी नजारों के लिए मशहूर है. सर्दियों में यह इलाका बर्फ से ढका रहता है, लेकिन गर्मियों में यहां का मौसम घूमने के लिए काफी अच्छा होता है.

यहां की ठंडी हवा, ऊंचे पहाड़ और शांत माहौल पर्यटकों को खूब लुभाता है. लद्दाख जाने वाले लोग मनाली-लेह और श्रीनगर-लेह हाइवे की यात्रा जरूर करते हैं. इसके अलावा पैंगोंग झील और नुब्रा घाटी यहां के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है.

तवांग, अरुणाचल प्रदेश
अरुणाचल प्रदेश का तवांग पूर्वी हिमालय की गोद में बसा एक बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है. यह जगह अभी भी मुख्यधारा के पर्यटन से कुछ हद तक दूर है, इसलिए यहां का वातावरण काफी शांत और प्राकृतिक लगता है.

तवांग में स्थित तवांग मोनेस्ट्री दुनिया के सबसे बड़े बौद्ध मठों में से एक है. गर्मियों के मौसम में भी यहां का तापमान ठंडा और सुहावना रहता है. इसी वजह से समर वेकेशन के लिए यह एक शानदार जगह मानी जाती है.

स्पीति घाटी, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी को ‘लिटल तिब्बत’ भी कहा जाता है. चारों तरफ पहाड़ों और घाटियों से घिरी यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है.

गर्मियों के मौसम में यहां बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं. ट्रैकिंग और कैंपिंग के शौकीनों के लिए यह जगह खास पसंद है. यहां की शांत वादियां और खूबसूरत नजारे ट्रिप को यादगार बना देते हैं.

दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल
दार्जिलिंग भारत का एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है और गर्मियों में फैमिली ट्रिप के लिए बेहतरीन जगह मानी जाती है. यह शहर अपने खूबसूरत चाय बागानों और पहाड़ी नजारों के लिए दुनिया भर में जाना जाता है.

यहां का टाइगर हिल पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है, जहां से कंचनजंगा पर्वत का शानदार दृश्य दिखाई देता है. इसके अलावा दार्जिलिंग की मशहूर टॉय ट्रेन में सफर करना भी पर्यटकों के लिए खास अनुभव होता है.

मुन्नार, केरल
दक्षिण भारत में स्थित मुन्नार को प्रकृति की खूबसूरती के लिए जाना जाता है. चारों तरफ फैले चाय के बागान और हरियाली इस जगह को बेहद आकर्षक बनाते है.

मुन्नार हनीमून कपल के साथ-साथ प्रकृति प्रेमियों के लिए भी पसंदीदा पर्यटन स्थल है. गर्मियों के मौसम में यहां घूमना काफी अच्छा अनुभव देता है. अगर आप प्रकृति और शांत वातावरण का आनंद लेना चाहते हैं तो समर वेकेशन में मुन्नार का प्लान जरूर बना सकते है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !