Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-22

Bihar News: निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए लिपिक-बिचौलिया

Bihar News: बिहार के मधुबनी जिले में निगरानी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बेनीपट्टी अंचल कार्यालय में लिपिक साकेत कुमार और एक बिचौलिया को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना की टीम ने पहले से बिछाए जाल के तहत की।


30 हजार की मांग, 15 हजार में तय सौदा, 10 हजार लेते ही रंगे हाथ गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, परजुआर पंचायत के दहिला गांव निवासी रवींद्र यादव से जमीन अतिक्रमण खाली करवाने के नाम पर 30 हजार रुपए की मांग की गई थी, जो बाद में 15 हजार रुपए पर तय हुई। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे आवेदक द्वारा अग्रिम के रूप में 10 हजार रुपए देते ही टीम ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा गया। 


पूछताछ जारी, और भी खुलासों की संभावना 

फिलहाल गिरफ्तार लिपिक और बिचौलिया से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ में और भी खुलासे हो सकते हैं। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई के बीच यह एक और बड़ी सफलता मानी जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !