Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-20

Bihar News: पटना में दो बहनों से दुष्कर्म का आरोप, 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Bihar News: लातेहार जिले की रहने वाली दो सगी बहनों के साथ बिहार में सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों बहनें पटना के मीठापुर इलाके में रहकर डांस कार्यक्रमों में भाग लेती थीं। पीड़िताओं के अनुसार, 18 जून को मुन्ना कुमार नामक व्यक्ति उन्हें नौबतपुर थाना क्षेत्र में आयोजित एक तिलक समारोह में डांस कार्यक्रम के लिए लेकर गया था।

शोर मचाकर बचीं बहनें, गैंगरेप का हुआ खुलासा
आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान मुन्ना कुमार, उसके चचेरे भाई सूरज कुमार, भानू कुमार समेत अन्य युवकों ने दोनों बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद 19 जून को सूरज कुमार दोनों को वापस मीठापुर छोड़ने के लिए निकला। रास्ते में फुलवारीशरीफ के एक भीड़भाड़ वाले इलाके में बहनों ने शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।


13 आरोपियों पर केस दर्ज, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी 
मौके पर पहुंची पुलिस दोनों बहनों को थाने ले गई, जहां उन्होंने अपनी आपबीती सुनाते हुए शिकायत दर्ज कराई। पीड़िताओं के बयान के आधार पर तीन नामजद आरोपियों समेत कुल 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !