Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-25

Bihar News: बिहार बजट सत्र में गंगा पथ का मुद्दा, बक्सर और गया तक विस्तार की मांग

Bihar: बिहार विधानसभा के बजट सत्र में गंगा पथ का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। भाजपा विधायक मिथलेश तिवारी ने गंगा पथ का विस्तार बक्सर तक करने की मांग की, ताकि पश्चिमी बिहार के लोगों को भी इसका लाभ मिल सके।


व्यवहारिक पहलुओं के आधार पर निर्णय लिया जाएगा

पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप जयसवाल ने बताया कि गंगा पथ का विस्तार पहले से जारी है और आगे वित्तीय और व्यवहारिक पहलुओं के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि अब इसे मरीन ड्राइव नहीं बल्कि गंगा पथ कहा जाता है।

आवाजाही आसान बनाने में मदद

सदन में गया जी में भी मरीन ड्राइव की तर्ज पर कॉरिडोर बनाने की मांग उठी, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को फायदा होगा। गंगा पथ परियोजना, जिसे जेपी गंगा पथ के नाम से भी जाना जाता है, पटना में ट्रैफिक दबाव कम करने और आवाजाही आसान बनाने में मदद कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !