Bihar News: बिहार में शादी और बारात के दौरान होने वाले विवाद अब खतरनाक रूप लेते जा रहे हैं. ताजा मामलों में नालंदा और पटना से ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जहां डीजे पर गाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदल गया. इन दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति घायल है.
नालंदा में डीजे विवाद के बाद चढ़ाई गाड़ी, इलाज के दौरान दूल्हे के बाहनोई कि हुई मौत
जानकारी के मुताबिक, बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना गांव से कृष्णा पासवान के बेटे की बारात कासिमचक पहुंची थी. बारात में डीजे पर डांस के दौरान गाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही झड़प में बदल गई. इसी दौरान बारात में शामिल एक युवक ने दूसरे पक्ष पर गाड़ी चढ़ा दी. बताया नजर रहा है कि, इस घटना में दूल्हे के बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है, जिसका इलाज जारी है. घटना बिहारशरीफ के दीपनगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.
दूसरा घटना पटना से सामने आया, जहां मारपीट के दौरान 17 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या
दूसरा ऐसा ही और एक घटना पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र की है. यहां भी डीजे पर डांस को लेकर दो गुटों में विवाद हुआ, जो हिंसक झड़प में बदल गया. इस दौरान 17 वर्षीय विकास कुमार पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई.
पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की तलाश जारी
दोनों मामलों की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. नालंदा में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.
लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं यह संकेत देती हैं कि शादी समारोहों में छोटी-छोटी बातों पर बढ़ते विवाद अब गंभीर रूप ले रहे हैं. जरूरत है कि ऐसे आयोजनों में संयम और सतर्कता बरती जाए, ताकि खुशियों के मौके पर किसी तरह की अनहोनी से बचा जा सके.