Bihar: शेखपुरा में शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले के दौरान उपद्रवियों ने जमकर पथराव किया और लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया, जिसमें दो होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, विभाग का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।
उत्पाद विभाग की टीम को मौके पर पहुंची
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि फिरंगी बीघा गांव में अवैध शराब तस्करी का धंधा चल रहा है। सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया। कार्रवाई के दौरान टीम ने एक शराब तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।
होमगार्ड के दो गंभीर रूप से घायल
जब टीम गिरफ्तार तस्कर को लेकर वापस लौट रही थी, तभी गांव के कुछ लोगों ने टीम को घेर लिया और अचानक पथराव शुरू कर दिया। इस हमले में होमगार्ड के दो जवान अरुण कुमार और सोनू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस दौरान ग्रामीणों ने बलपूर्वक गिरफ्तार शराब तस्कर को छुड़ा लिया, जो अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद घायल जवानों को इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उत्पाद विभाग ने मामले की जांच की शुरू
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और उत्पाद विभाग के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फरार तस्कर की गिरफ्तारी और हमलावरों की पहचान के लिए छापेमारी की जा रही है।
अंधेरे का फायदा उठाकर शराब तस्कर फरार
लेकिन जैसे ही टीम उसे लेकर लौट रही थी, ग्रामीणों ने टीम को घेर लिया और अचानक हमला शुरू कर दिया। हमले के दौरान दो जवान घायल हुए और ग्रामीणों ने बलपूर्वक पकड़े गए शराब तस्कर को छुड़ा लिया। शराब तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।