Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-09

Bihar News : खगड़िया में फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, दो लग्जरी गाड़ियों समेत लाखों का सामान जब्त

Bihar News : बिहार के खगड़िया जिले के जमालपुर बाजार में डीआईयू की टीम और स्थानीय पुलिस ने मनीष गुप्ता के मकान पर छापेमारी कर एक कथित फर्जी अधिकारी को गिरफ्तार किया है। घंटों चली कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारत सरकार लिखी दो लग्जरी गाड़ियों समेत लाखों रुपये का सामान जब्त किया है।


कभी आईएएस तो कभी एनएसए का एजेंट बताता था खुद को

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनीष कुमार गुप्ता उर्फ चिक्कू के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक टेस्ला की ड्राइवरलेस कार, एक एसयूवी, लैपटॉप, कई एटीएम कार्ड, एक मूर्ति और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किए गए हैं। सभी सामान को जांच के लिए जब्त कर गोगरी थाना लाया गया है।


सूत्रों के अनुसार, मनीष गुप्ता कभी खुद को आईएएस अधिकारी तो कभी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का एजेंट बताता था। हालांकि पुलिस ने इन दावों की पुष्टि नहीं की है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

सरकारी पहचान और वाहनों के दस्तावेजों की जांच

पुलिस जब्त वाहनों के दस्तावेज, उनके स्वामित्व और भारत सरकार के नाम के कथित इस्तेमाल की जांच कर रही है। दोपहर से देर रात तक चली छापेमारी में कई संदिग्ध सामान जब्त किए गए।

गोगरी एसडीपीओ ने बताया कि खगड़िया एसपी के निर्देश पर डीआईयू की टीम ने मनीष गुप्ता के घर की तलाशी ली। फिलहाल जब्त सामान और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !