Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-04

Bihar News : दानापुर से पानापुर घाट तक गंगा में फेरी सेवा शुरू, सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी

Bihar News : दानापुर के नासरीगंज घाट से पानापुर घाट तक गंगा नदी में आधुनिक फेरी सेवा की शुरुआत हो गई है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर स्टीमर सेवा का शुभारंभ किया।


इस अवसर पर सम्राट चौधरी ने कहा कि जल परिवहन सेवा से आम लोगों को सुरक्षित, सुगम और समयबद्ध आवागमन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह सेवा गंगा के दोनों तटों के बीच संपर्क को मजबूत करेगी और क्षेत्रीय विकास, व्यापार, पर्यटन तथा रोजगार के नए अवसरों को भी बढ़ावा देगी।

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

फेरी सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसके साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी इस अवसर के साक्षी बने। सरकार का मानना है कि इस सेवा से स्थानीय लोगों की आवाजाही आसान होने के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !