Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-06

Bihar News : पटना मे 15 राउंड फायरिंग, जमीन विवाद का है मामला

Bihar News : पटना में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान करीब 15 राउंड गोलियां चलीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
दो बीघा जमीन के लिए चली गोलियां 

जानकारी के अनुसार, मामला दो बीघा जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद से जुड़ा है। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के लोग हथियारों के साथ पहुंचे थे और एक-दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान लाठी-डंडे और अन्य हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया।

कई लोग हुए घायल, भेज गया अस्पताल 

घटना में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि, फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह विवाद जमीन के बंटवारे को लेकर काफी समय से चल रहा था, जो अब हिंसक रूप में सामने आया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !