Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-28

Bihar News : बाढ़ में बड़ा नाव हादसा, गंगा नदी में नाव पलटी, दो शव बरामद, पांच लोगों की तलाश जारी

Bihar News : पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल स्थित उमानाथ गंगा घाट पर बुधवार को बड़ा नाव हादसा हो गया। हादसे में 14 से 15 लोगों के गंगा नदी में डूबने की सूचना है। अब तक सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं। पांच लोगों की तलाश जारी है।


जानकारी के अनुसार एक छोटी नाव पर सवार होकर लोग सब्जी तोड़ने के लिए गंगा के दियारा इलाके में जा रहे थे। इसी दौरान दियारा पहुंचने से पहले तेज हवा चलने लगी, जिससे नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव पलटते ही उसमें सवार सभी लोग गंगा नदी में समा गए।


आसपास के नाविकों ने बचाई सात लोगों की जान


घटना के बाद लोगों के शोर मचाने पर आसपास मौजूद नाविक मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों और नाविकों की मदद से सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

वहीं राहत और खोजबीन के दौरान एक महिला और एक युवक का शव बरामद किया गया है। बाकी पांच लोगों की तलाश लगातार जारी है।


एसडीआरएफ और प्रशासन राहत कार्य में जुटा


घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह, एसडीपीओ रामकृष्ण, एसडीएम गरिमा लोहिया और अंचल अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। उमानाथ गंगा घाट पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई है। पुलिस घटना के प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है और हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !