Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-27

Bistupur News : निक्को पार्क वाटर पार्क में छेड़खानी को लेकर बवाल, चार युवक हिरासत में

Bistupur News : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित निक्को पार्क वाटर पार्क में बुधवार को छेड़खानी की घटना को लेकर जमकर बवाल हो गया। घटना के बाद वाटर पार्क परिसर में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया।


जानकारी के अनुसार एक युवती अपने परिजनों के साथ वाटर पार्क घूमने पहुंची थी। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों ने कथित तौर पर युवती के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। युवती और उसके परिजनों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की।


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ


घटना की सूचना मिलने पर बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले में मोहित और कुणाल समेत कुल चार युवकों को हिरासत में लिया है। सभी से थाना में पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि छेड़खानी करने वाले युवक नशे की हालत में थे।

घटना को लेकर वाटर पार्क में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !