Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-09

Bokaro News: बोकारो के चंदनकियारी बिजली सब-स्टेशन में 31 लाख की डकैती का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Bokaro News: बोकारो में चंदनकियारी बिजली सब-स्टेशन में 31 लाख रुपये से अधिक की डकैती के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. घटना के कुछ दिनों के भीतर बोकारो पुलिस की एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन आरोपियों को रामगढ़ जिले के पतरातू से गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार, दो और तीन अगस्त की दरमियानी रात करीब एक बजे 10 से 12 नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने विद्युत उपशक्ति केंद्र पर धावा बोला था.


कर्मचारी को हथियार के बल पर बंधक बनाकर लूटा था सामान

अपराधियों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी अशोक हेम्ब्रम को रिवॉल्वर की नोक पर बंधक बना लिया था. इसके बाद अपराधी करीब 31 लाख 39 हजार 956 रुपये मूल्य की संपत्ति लूटकर फरार हो गए थे. लूटे गए सामान में कंट्रोल केबल, रैबिट और वूल्फ कंडक्टर, स्क्रैप तार, 500 केवीए के नए ट्रांसफार्मर का कॉइल और ट्रांसफार्मर ऑयल शामिल था.


सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्य से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

घटना की गंभीरता को देखते हुए बोकारो एसपी के निर्देश पर एएसपी सदर चास वेदान्त शंकर के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया. एसआईटी ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर जांच आगे बढ़ाई. इसी क्रम में पुलिस ने रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.


तीन गिरफ्तार, वाहन और 1200 मीटर स्क्रैप तार बरामद

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद शहजाद, अलाउद्दीन अंसारी उर्फ लादेन और प्रकाश प्रजापति के रूप में हुई है. तीनों पतरातू थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं. पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल पिकअप और बोलेरो वाहन, करीब 1200 मीटर स्क्रैप तार, तिरपाल, मोबाइल फोन, नकदी और बैंक से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं.


गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में अलाउद्दीन अंसारी और मोहम्मद शहजाद का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है और दोनों पतरातू थाने के कई मामलों में नामजद हैं. पुलिस अब इस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि डकैती में शामिल अन्य लोगों की क्या भूमिका थी और लूटे गए सामान को कहां खपाने की योजना थी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !