Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-20

Bokaro News: रात 1 बजे खड़ी कार में लगी आग, धुएं से दहला इलाका

Bokaro News: बोकारो में देर रात एक खड़ी कार में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। धुएं का गुबार उठता देख आसपास के लोगों की नींद खुली और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों को तुरंत वहां से हटाया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।


घंटों मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

घटना चास थाना क्षेत्र के भोजपुर कॉलोनी की है, जहां रात करीब 1 बजे घर के बाहर खड़ी कार में अचानक आग की लपटें दिखाई दीं। लोग पहले समझ नहीं पाए कि आखिर आग कैसे लगी। शोर-शराबा होने के बाद आसपास के लोग जुटे और बाल्टी से पानी डालकर घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक कार का आधा हिस्सा जल चुका था।


शॉर्ट सर्किट या शरारत, जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि आग कार के पिछले हिस्से से शुरू हुई थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। यह शॉर्ट सर्किट का मामला है या किसी शरारती तत्व की करतूत, इसकी जांच की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !