Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-05

Bokaro News: शादी में देरी से आहत प्रेमी युगल ने दी जान, गांव में शोक और सनसनी

Bokaro News: जिले के चतरो चट्टी थाना क्षेत्र के मुरपा गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब एक युवक और एक युवती का शव पेड़ से लटका हुआ मिला. दोनों के शव एक ही फंदे से झूलते पाए गए, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.


मृत युवती की पहचान मुरपा गांव की रहने वाली सावित्री कुमारी के रूप में हुई है, जबकि युवक की पहचान विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के डुमरिया टांड़ गांव निवासी फूलचंद मांझी के तौर पर की गई. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था और वे शादी करना चाहते थे.


क्या है पूरा मामला?
परिजनों के अनुसार, दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से शादी के लिए एक साल का समय मांगा था. हालांकि आशंका जताई जा रही है कि इस देरी से दोनों मानसिक रूप से परेशान थे. होली से एक दिन पहले मंगलवार को दोनों अपने-अपने घर से सरहुल मेला देखने जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन इसके बाद वे घर वापस नहीं लौटे.

परिजन पिछले दो दिनों से उनकी तलाश कर रहे थे. गुरुवार सुबह प्रेमिका के घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक पेड़ पर दोनों के शव लटके हुए मिले. ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने शवों को नीचे उतार लिया था.

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !