Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-01

Bokaro News : चास में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सड़क और नालियों से हटाई गईं दुकानें

Bokaro News : चास नगर निगम क्षेत्र में सड़क किनारे और नालियों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार से अभियान शुरू कर दिया गया। नगर निगम की टीम ने चेक पोस्ट क्षेत्र से कार्रवाई की शुरुआत करते हुए सड़क और नालियों पर बनी दुकानों तथा गुमटियों को हटाया। इस दौरान कई अस्थायी दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया।


अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कई छोटे दुकानदारों का रोजगार भी प्रभावित हुआ। नगर निगम की टीम ने सड़क और नालियों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया।

सुंदरीकरण और जलनिकासी सुधार के लिए अभियान, दुकानदारों को दी चेतावनी

चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान स्वयं मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में सुंदरीकरण का कार्य किया जाएगा और बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या दूर करने के लिए बड़े नालों पर किए गए अतिक्रमण को हटाना जरूरी है।

उन्होंने बताया कि कई लोगों ने नालियों के ऊपर दुकानें बना ली हैं, जिससे जल निकासी बाधित होती है। मेयर ने दुकानदारों से अपील की कि वे स्वेच्छा से सड़क और दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटा लें। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी अतिक्रमण के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !