Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-04

Bokaro News : पकड़ा गया अंतरराज्जीय चोर, यात्रियों ने जमकर पीटा

Bokaro News : रेलवे स्टेशन पर पकडे गए अंतरराज्जीय चोर की वहां मौजूद लोगों ने जमकर पिटाई कर दी, जानकारी के अनुसार, आरोपी बुलेट महतो को एक यात्री का सामान और पर्स चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। आरोपी पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के तेतूहोती गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।
पीड़ित यात्री के शोर मचाते ही अन्य यात्रियों ने चोर को तुरंत पकड़ा 

बताया गया कि जैसे ही पीड़ित ने शोर मचाया, मौके पर मौजूद अन्य यात्रियों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे जीआरपी के हवाले कर दिया गया। जीआरपी ने आरोपी का मेडिकल कराने के बाद उसे जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की बात कबूल की है और पुलिस को कई अहम सुराग भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह पश्चिम बंगाल से जुड़ा है और बोकारो समेत कई राज्यों में सक्रिय है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !