Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-09

Bokaro News : बोकारो पुलिस वेतन घोटाले की जांच तेज, 10 करोड़ से अधिक की गड़बड़ी की हो रही पड़ताल

Bokaro News : बोकारो पुलिस विभाग में वेतन निकासी के दौरान हुए 10 करोड़ रुपये से अधिक के कथित घोटाले की जांच अब तेज हो गई है। मामले की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित कमेटी के अध्यक्ष एवं राज्य उत्पाद विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अमिताभ कौशल शुक्रवार को बोकारो पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे मामले की विस्तृत समीक्षा की।डॉ. अमिताभ कौशल ने बोकारो सर्किट हाउस में दिनभर बैठकर घोटाले से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और उप विकास आयुक्त की मौजूदगी में पुलिस विभाग एवं ट्रेजरी से जुड़े अधिकारियों को बुलाया गया और उनसे संबंधित कागजात मंगवाए गए। जांच के दौरान वेतन निकासी प्रक्रिया, बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों का बिंदुवार अध्ययन किया गया।जांच कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से करीब 4000 दस्तावेज उपलब्ध कराए गए हैं। सभी दस्तावेजों की विस्तार से जांच की जा रही है और जहां भी किसी प्रकार की त्रुटि या संदिग्ध तथ्य सामने आ रहे हैं, वहां संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है।


रांची में भी होगी दस्तावेजों की जांच, दोषियों पर होगी कार्रवाई


डॉ. अमिताभ कौशल ने कहा कि इतने बड़े वित्तीय घोटाले की जांच जल्दबाजी में पूरी नहीं की जा सकती। बोकारो से जुटाए गए दस्तावेजों को रांची ले जाकर भी विस्तार से जांचा जाएगा। इसके बाद जांच कमेटी की पूरी टीम दोबारा बोकारो पहुंचकर आगे की कार्रवाई करेगी।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जांच के दौरान जिस भी स्तर पर लापरवाही, वित्तीय अनियमितता या मिलीभगत सामने आएगी, उसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

माना जा रहा है कि यह घोटाला पुलिस विभाग में वेतन भुगतान और ट्रेजरी प्रक्रिया से जुड़ा हुआ है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि किस स्तर पर नियमों की अनदेखी हुई और किन लोगों की भूमिका इस पूरे मामले में रही। फिलहाल पूरे मामले को लेकर प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !