Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-02

Bokaro News : बोकारो में अधिवक्ताओं से मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Bokaro News : जिले के बेरमो अनुमंडल स्थित कथारा ओपी थाना क्षेत्र में अधिवक्ताओं के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया है। कथारा ओपी थाना प्रभारी राजेश प्रजापति ने कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।


जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 5:30 बजे तेनुघाट से अपने घर लौट रहे अधिवक्ता राजीव तिवारी और सुरेश राम पर झिरकी बस्ती निवासी कुलदीप यादव ने कथित रूप से लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों अधिवक्ता घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कथारा ओपी थाना प्रभारी राजेश प्रजापति के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपी की तलाश तेज कर दी।

झिरकी बस्ती से आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी कुलदीप यादव को उसके झिरकी बस्ती स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। मामले में गोमिया थाना अंतर्गत कथारा ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद तेनुघाट जेल भेज दिया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !