Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-27

Bokaro News : बोकारो में बेटे ने टांगी से वार कर पिता की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Bokaro News : जिले के गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जगेश्वर विहार थाना के तिलैया पंचायत स्थित कारीपानी गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार देर रात एक युवक ने कथित रूप से मामूली विवाद के बाद अपने ही पिता की टांगी (कुल्हाड़ी) से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।


पत्नी से विवाद के बाद पिता से हुई कहासुनी

मृतक की पहचान 63 वर्षीय जयलाल करमाली के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उनका 30 वर्षीय पुत्र अर्जुन करमाली है। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर उसे घर से भगा दिया था। जब बुजुर्ग पिता ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने टांगी से पिता पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, मामले की जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी अर्जुन करमाली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से कारीपानी गांव में दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !