Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-11

Bollywood news:170 कलाकार और करोड़ों का कर्ज, एक फिल्म के चक्कर में जेल की हवा खा गए राजपाल यादव

Mumbai: बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन राजपाल यादव, जो अपनी टाइमिंग से सबको हंसाते हैं, एक समय अपनी जिंदगी के सबसे काले दौर से गुजरे थे। इसका कारण थी उनकी फिल्म अता पता लापता राजपाल यादव इन दिनों अपनी फिल्म अता पता लापता को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। साल 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म ने उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ पर गहरा असर डाला। बताया जाता है कि इस फिल्म को बनाने के लिए उन्होंने अपनी पूरी पूंजी लगा दी थी। बड़े बजट, 170 से अधिक थिएटर कलाकारों और कई दिग्गज अभिनेताओं के साथ बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी, जिसके चलते उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा। हालात ऐसे बने कि उन्हें कानूनी मामलों में जेल तक जाना पड़ा।

मौजूदगी साबित करने के लिए संघर्ष करता

राजपाल यादव का कहना था कि यह एक अलग तरह का प्रयोग था, जिसे शायद कोई और प्रोड्यूसर बनाने का जोखिम नहीं उठाता। फिल्म की खासियत यह थी कि इसमें सामाजिक-राजनीतिक व्यंग्य को अनोखे अंदाज में पेश किया गया था—जहां आम आदमी के सिस्टम में गुम हो जाने की कहानी दिखाई गई। कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अचानक व्यवस्था की खामियों के कारण अपनी पहचान खो बैठता है और फिर अपनी मौजूदगी साबित करने के लिए संघर्ष करता है।

अता पता लापता राजपाल यादव के लिए

फिल्म में असरानी, ओम पुरी, आशुतोष राणा, मनोज जोशी, गोविंद नामदेव, दारा सिंह और विजय राज जैसे कई बड़े कलाकार नजर आए। हालांकि मजबूत स्टारकास्ट और अनोखे कॉन्सेप्ट के बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल नहीं रही।अता पता लापता राजपाल यादव के लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक जुनून था—जो बाद में उनके गले की फांस बन गया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !