Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-09

CBI Chargesheet: महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की नई चार्जशीट, छह आरोपी नामजद

CBI Chargesheet: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े मामले में छह आरोपियों के खिलाफ नई चार्जशीट दाखिल की है. एजेंसी ने इस मामले में कथित ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क की जांच के दौरान कई नए साक्ष्य मिलने का दावा किया है. नई चार्जशीट में असीम दास, रोहित गुलाटी, विकास छापरिया, अनिल धामनी, विशाल अहूजा और धीरज अहूजा को आरोपी बनाया गया है.

सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ भी साक्ष्य जुटाए गए
CBI के अनुसार, मामले के मुख्य आरोपियों सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ भी जांच के दौरान अतिरिक्त साक्ष्य मिले हैं. एजेंसी ने इन साक्ष्यों का उल्लेख नई चार्जशीट में किया है. जांच में सामने आया है कि महादेव बेटिंग ऐप का नेटवर्क विदेश से संचालित किया जा रहा था और इसके जरिए भारत के कई हिस्सों में ऑनलाइन सट्टेबाजी कराई जा रही थी.



अब तक पांच चार्जशीट में 66 आरोपी
CBI इससे पहले इस मामले में पांच चार्जशीट दाखिल कर चुकी है. इन चार्जशीट में कुल 66 लोगों को आरोपी बनाया गया था. नई चार्जशीट के बाद इस मामले में आरोपी बनाए गए लोगों की संख्या और बढ़ गई है. जांच एजेंसी सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !