CBSE Latest News: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए अंक सत्यापन (Verification Of Marks) और पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए बोर्ड ने अपना पोस्ट-रिजल्ट एक्टिविटीज पोर्टल सक्रिय कर दिया है, जहां छात्र निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी
CBSE ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से छात्रों को इसकी जानकारी दी है। बोर्ड ने विद्यार्थियों से आवेदन करने से पहले प्रक्रिया संबंधी वीडियो देखने की अपील की है, ताकि वे पूरी प्रक्रिया को सही ढंग से समझ सकें और आवेदन करते समय किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
अंकों को लेकर शंका होने पर कर सकेंगे आवेदन
बोर्ड के अनुसार, जिन छात्रों को अपने प्राप्त अंकों को लेकर किसी प्रकार की शंका है, वे अंक सत्यापन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त करने और पुनर्मूल्यांकन के लिए भी ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
इस लिंक पर करें आवेदन
छात्र CBSE के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं:
postresult.cbseit.in
समय-सीमा का रखें ध्यान
CBSE ने छात्रों को सलाह दी है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। छात्रों को आवेदन से पहले सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की भी सलाह दी गई है।