Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-03

Chaibasa News: चाईबासा में सांप के काटने से 7 वर्षीय बच्ची की हुई मौत

Chaibasa: चाईबासा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बड़ा जयपुर गांव में सांप के काटने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान सुष्मिता देवगम (7 वर्ष), पिता विक्रम देवगम के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात बच्ची अपनी बड़ी बहन के साथ घर के अंदर जमीन पर सो रही थी। रात करीब 2 बजे एक विषैले सांप ने उसे काट लिया। अचानक नींद खुलने पर बच्ची ने परिजनों को इसकी जानकारी दी और बताया कि किसी चीज ने उसे काट लिया है।

परिजनों ने देखा सांप, मौके पर ही मार दिया गया
घटना के कुछ देर बाद बच्ची ने घर के दरवाजे के पास सांप को देखा। परिजनों ने तत्काल डंडे से सांप को मार दिया, लेकिन तब तक बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी थी। सुबह करीब 5 बजे बच्ची को इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण बच्ची ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। मृतका की मां ने बताया कि बच्ची के पिता गुजरात में मजदूरी करते हैं और उन्हें घटना की जानकारी दे दी गई है। अचानक हुई इस घटना से परिवार पूरी तरह टूट गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में गहरा शोक और दहशत का माहौल है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !