Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-16

Chaibasa News: पुरानी रंजिश बनी मौत की वजह, कुल्हाड़ी से ली युवक की जान आरोपी गिरफ्तार

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के चांदबुनिया गांव में बुधवार को आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, घटना 15 अप्रैल की बताई जा रही है। हमले में गंभीर रूप से घायल सागु हेम्ब्रम को परिजन ने  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


आरोपी ने गांव के ही युवक पर किया था हमला

घटना के संबंध में जगन्नाथपुर के सीडीपीओ रफायल मुर्मू ने बताया कि गांव के निवासी माधो हेस्सा ने पुरानी रंजिश के चलते सागु हेम्ब्रम पर टांगी से हमला कर दिया। मृतक के परिजन दुलु हेम्ब्रम के बयान पर कुमारडुंगी थाने में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया।


पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ रफायल मुर्मू के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी सहायता से आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने चांदबुनिया निवासी 22 वर्षीय माधो हेस्सा को गिरफ्तार कर लिया।


वारदात में टांगी बरामद, जांच जारी

पूछताछ में आरोपी ने अपने अपराध स्वीकार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की टांगी बरामद कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजी गई है। प्रारंभिक जांच में पुराना विवाद सामने आया है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !