Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-21

Chaibasa News : चाईबासा में युवती का अपहरण कर गैंगरेप, NH-75 किनारे निर्वस्त्र मिली पीड़िता

 Chaibasa News : झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले से एक झकझोर देने वाला घटना सामने आया है. चाईबासा मुहफसिल थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने एक युवती का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. आरोपियों ने पीड़ित को जबरन कार में बैठाया और रांची - चाईबासा मुख्य मार्ग NH -75 पर स्थित लोहारदा पंचायत के एस मोड़ के पास सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गए.   


ग्रामीणों ने ढका शरीर, सहिया ने दी पुलिस को सूचना
शुक्रवार की सुबह जब स्थानीय ग्रामीणों की नजर पीड़िता पर पड़ी, तो वह बेहद गंभीर और निर्वस्त्र अवस्था में पड़ी हुई थी. उसकी शारीरिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह खुद से चल-फिर सके. संवेदनशीलता दिखाते हुए गांव की महिलाओं ने उसे कंबल से ढका. लोहरदा पंचायत की स्वास्थ्य कार्यकर्ता  लक्ष्मी जामुदा ने बताया कि युवती की हालत काफी नाजुक थी. शुरुआती बातचीत में पीड़िता ने बताया कि तीन से चार लोग उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर यहाँ लाए थे. आशंका जताई जा रही है कि वारदात से पहले पीड़िता को कोई नशीला पदार्थ दिया गया था.

मानसिक रूप से अस्वस्थ है पीड़िता, परिजनों को बुलाया गया
घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और पीड़िता को सुरक्षित अपनी कस्टडी में लेकर इलाज के लिए भेजा. मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार के अनुसार, पीड़ित युवती मूल रूप से मंझारी थाना क्षेत्र की रहने वाली है और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. पुलिस ने उसके परिवार वालों को सूचित कर बुला लिया है.

मेडिकल जांच पूरी, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने शुक्रवार को ही पीड़िता का आधिकारिक मेडिकल परीक्षण करवा लिया है. पीड़िता के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण वह घटनाक्रम के बारे में ज्यादा स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही है. इस अमानवीय घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हर एक बिंदु की गहराई से छानबीन की जा रही है और दोषियों की पहचान कर जल्द कानूनी शिकंजा कसा जाएगा.



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !