Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-29

Chaibasa News : टोंटो थाना क्षेत्र में दोनों ओर से फायरिंग, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

Chaibasa News : पश्चिम सिंहभूम के कोल्हान जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। टोंटो थाना क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ में करीब 45 मिनट तक दोनों ओर से गोलीबारी होती रही। इलाके में तनाव का माहौल है और सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच जमकर फायरिंग हुई, हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने जंगल में घेराबंदी बढ़ा दी है और सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
एसपी अमित रेनू ने की मुठभेड़ की पुष्टि, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

पश्चिम सिंहभूम एसपी अमित रेनू ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षा बल सतर्क हैं और पूरे इलाके में ऑपरेशन जारी है। पुलिस नक्सलियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।
बताया जा रहा है कि नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने अभियान चलाया था, इसी दौरान आमना-सामना होने पर फायरिंग शुरू हो गई। फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !