Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-29

Chaibasa Road Accident: कराइकेला में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 6 घायल, 3 जमशेदपुर रेफर

Chaibasa Road Accident: चाईबासा के कराइकेला थाना क्षेत्र के डोंमगोडा के पास शुक्रवार देर रात दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई. आमने-सामने हुई टक्कर में दोनों बाइक पर सवार छह लोग घायल हो गए. घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. प्राथमिक इलाज के बाद कन्हाई प्रधान, यशवंत प्रधान और शेखर सिंह बानरा को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर किया गया.

चक्रधरपुर और गोपालपुर की ओर जा रही थीं बाइकें
जानकारी के अनुसार, उडंगड़ा के रांची साईं निवासी सेलाई बोदरा बाइक से चक्रधरपुर की ओर जा रहे थे. वहीं दूसरी बाइक पर शेखर सिंह बानरा अपनी पत्नी बिरेंग बानरा, बच्ची सुलोचना बानरा समेत अन्य लोगों के साथ चक्रधरपुर से गोपालपुर गांव की तरफ जा रहे थे. डोंमगोडा के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में दोनों वाहनों पर सवार सभी छह लोग घायल हो गए. घायलों में खरसावां थाना क्षेत्र के तेलाईडीह निवासी कन्हाई प्रधान और यशवंत प्रधान भी शामिल हैं.



पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
हादसे की सूचना मिलते ही कराइकेला थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. स्थानीय युवकों ने भी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. अस्पताल में सभी का प्राथमिक उपचार किया गया. इसके बाद डॉक्टरों ने तीन गंभीर घायलों को जमशेदपुर रेफर कर दिया. बाकी घायलों का इलाज चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद कराइकेला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !