Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-02

Chatra News: चतरा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 80 कर्मचारियों का तबादला

Chatra News: चतरा जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है. उपायुक्त रवि आनंद ने विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत 80 कर्मियों के तबादले और नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है.
कार्यहित को देखते हुए बदली गई कई कर्मियों की जिम्मेदारियां
जारी आदेश के तहत प्रधान लिपिक, उच्चवर्गीय लिपिक, निम्नवर्गीय लिपिक समेत अन्य कर्मचारियों को जिले के विभिन्न प्रखंड, अंचल और जिला स्तरीय कार्यालयों में पदस्थापित किया गया है. कई कर्मियों को उनके वर्तमान कार्यालय से हटाकर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

कुछ कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति यथावत रखने का निर्णय
प्रशासन की ओर से कुछ कर्मियों की प्रतिनियुक्ति विभिन्न जिला शाखाओं और कार्यालयों में पहले की तरह जारी रखने का फैसला लिया गया है. साथ ही सभी संबंधित कार्यालय प्रधानों को तत्काल कर्मियों को कार्यमुक्त कर नए स्थान पर योगदान सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है.

जून 2026 से नए कार्यालय से मिलेगा वेतन
उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि यह निर्णय प्रशासनिक आवश्यकता और कार्यहित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. आदेश के अनुसार स्थानांतरित कर्मचारियों का वेतन जून 2026 से उनके नए पदस्थापन कार्यालय से आहरित किया जाएगा.

प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की पहल
जिले में एक साथ 80 कर्मचारियों के तबादले को प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और विभिन्न कार्यालयों में कार्य संचालन को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !