Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-07

Chatra News : जमीनी विवाद में भाई ने भाई की पीट-पीटकर हत्या, खेत में लाठी-डंडों से दिनदहाड़े हमला

Chatra News : जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के डटमी गांव में जमीनी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मंगलवार सुबह खेत में काम कर रहे एक अधेड़ की कथित तौर पर उसके सगे भाई और परिजनों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।


बताया जा रहा है कि कैलाश यादव और उनके भाई विलास यादव के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे कैलाश यादव विवादित खेत में हल चला रहे थे। इसी दौरान विलास यादव अपने परिवार के साथ वहां पहुंचा और दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।

लंबे समय से चल रहा था जमीन का विवाद

वायरल वीडियो में कुछ लोग एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों से लगातार हमला करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। आरोप है कि हमले में कैलाश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक के बेटे सिकंदर की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !