Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-23

Current News: बंगाल की खाड़ी में डूबा मालवाहक जहाज, 24 क्रू मेंबर थे सवार; दो लोगों का रेस्क्यू

Current News: ओडिशा के पारादीप तट से सिंगापुर के लिए रवाना हुआ पनामा के झंडे वाला मालवाहक जहाज MV Ocean Winner बंगाल की खाड़ी में डूब गया। जहाज पर 24 क्रू सदस्य सवार थे। घटना के बाद भारतीय तटरक्षक बल और नौसेना ने बड़े स्तर पर खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया है।


अधिकारियों के अनुसार, जहाज का शनिवार को संपर्क टूट गया था। इसके बाद जानकारी सामने आई कि यह पारादीप तट से करीब 240 समुद्री मील दूर समुद्र में डूब गया। जहाज पर सवार क्रू सदस्यों में 20 चीन के नागरिक, म्यांमार के तीन और बांग्लादेश का एक नागरिक शामिल था।


दो क्रू सदस्यों को बचाया गया

जहाज के डूबने की सूचना मिलने के बाद भारतीय तटरक्षक बल ने अभियान शुरू किया और अब तक दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। बाकी क्रू सदस्यों की तलाश जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन में भारतीय तटरक्षक बल के साथ भारतीय नौसेना भी शामिल है। समुद्री क्षेत्र में अन्य जहाजों को भी अलर्ट किया गया है और उनसे लापता क्रू सदस्यों की तलाश में सहयोग करने की अपील की गई है।

जहाज के डूबने की वजह अभी साफ नहीं

फिलहाल MV Ocean Winner के डूबने के पीछे की वास्तविक वजह सामने नहीं आई है। संबंधित एजेंसियां घटना की परिस्थितियों की जानकारी जुटाने में लगी हैं। बचाव अभियान के साथ-साथ जहाज के डूबने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !