Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-07

Current News : बारिश के बीच संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन, लोकसभा-राज्यसभा में फिर हंगामा

Current News : संसद परिसर में शुक्रवार को तेज बारिश के बीच विपक्षी सांसदों ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले और CJP परीक्षा से जुड़े प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया। विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित रही।


छात्रों पर कार्रवाई को लेकर चर्चा और न्यायिक जांच की मांग

कांग्रेस ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव देकर छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर चर्चा की मांग की। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पूरे मामले पर सदन में बयान देने और न्यायिक जांच कराने की मांग की।


सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई, लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। इस बीच यह भी माना जा रहा है कि सरकार आज विदेशी चंदे से जुड़े फॉरेन कॉन्ट्रिब्यूशन (रेगुलेशन) संशोधन विधेयक, 2026 को सदन में पेश कर सकती है।

राज्यसभा में भी नारेबाजी, किरेन रिजिजू ने दिया जवाब

राज्यसभा में भी विपक्षी सांसदों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए "अमित शाह सदन में आओ" के नारे लगाए। इस पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने जवाब देते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सुबह से रात तक संसद में मौजूद रहते हैं। विपक्ष के विरोध के चलते उच्च सदन की कार्यवाही भी प्रभावित रही।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !