Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-16

Deoghar News : देवघर में 20 किलो गांजा के साथ छह तस्कर गिरफ्तार, कार और मोबाइल जब्त

Deoghar News : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी मोड़ के पास वाहन जांच अभियान के दौरान करीब 20.760 किलो गांजा बरामद किया गया है। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम ने वाहन जांच अभियान चलाया था। इसी दौरान संदेह के आधार पर एक कार की तलाशी ली गई, जिसमें प्लास्टिक पैकेट में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ।

कार, मोबाइल और नकद राशि भी बरामद

पुलिस ने मौके से एक कार, सात मोबाइल फोन, दो इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट और नकद राशि भी जब्त की है। गिरफ्तार तस्करों में बिहार और देवघर के निवासी शामिल बताए जा रहे हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में दो के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि गांजा की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !