Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-09

Dhanbad Crime News: धनबाद में साइबर ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

Dhanbad Crime News: धनबाद पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चल रहे अभियान में बड़ी कामयाबी हासिल की है. एसएसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम ने छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार ये आरोपी शहर के अलग अलग इलाकों में किराये के मकान लेकर ठगी का पूरा नेटवर्क चला रहे थे. कार्रवाई के दौरान टीम ने आठ मोबाइल फोन, छह सिम कार्ड और दो बाइक जब्त की है. इसकी जानकारी ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने प्रेसवार्ता में दी है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान टुंडी के सचिन कुमार और महेश मंडल तथा तोपचांची के विनोद कुमार महतो के रूप में हुई है.

फर्जी एप और लिंक भेजकर लोगों के मोबाइल से निजी डेटा चुराते थे
ग्रामीण एसपी ने बताया कि यह गिरोह पहले टुंडी इलाके में सक्रिय था. पुलिस की बढ़ती कार्रवाई के बाद इन लोगों ने शहर में बेस बदल लिया था. यह गैंग APK File, RTO Challan, SBI Reward जैसे फर्जी एप और लिंक भेजकर लोगों के मोबाइल से निजी डेटा चुरा लेता था और फिर उनके बैंक खातों से रुपये निकाल लेता था. जांच में यह भी सामने आया है कि 21 वर्षीय सचिन कुमार खुद को छात्र बताता है लेकिन पुलिस के अनुसार यही इस गिरोह को संचालित कर रहा था. महेश मंडल पहले भी साइबर अपराध में तिहाड़ जेल जा चुका है. तीनों लंबे समय से ठगी में शामिल थे.

जांच जारी है
एसपी ने कहा कि जब्त मोबाइल और सिम कार्ड की तकनीकी जांच की जा रही है. पुलिस का प्रयास है कि पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके और अन्य पीड़ितों की भी पहचान की जा सके.

ठगी का नेटवर्क लगातार शहरों की ओर बढ़ रहा
धनबाद में साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी से यह साफ है कि ठगी का नेटवर्क लगातार शहरों की ओर बढ़ रहा है. फर्जी एप और लिंक के जरिए लोगों को निशाना बनाने के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं. पुलिस की यह कार्रवाई महत्वपूर्ण है लेकिन साइबर अपराध का यह तरीका बताता है कि जागरूकता बढ़ाना और तकनीकी निगरानी को मजबूत करना अब और जरूरी हो गया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !