Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-09

Dhanbad IIT ISM: गौतम अडानी करेंगे IIT ISM में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन

Dhanbad: स्थित आईआईटी (आईएसएम) अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सप्ताहव्यापी शताब्दी समारोह के समापन की ओर है। मंगलवार को आयोजित होने वाला यह मुख्य आयोजन संस्थान की एक सदी की शैक्षणिक उत्कृष्टता और वैज्ञानिक योगदान को समर्पित होगा। समारोह का मुख्य आकर्षण उद्योगपति और अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी होंगे, जो इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।


अडानी ग्रुप द्वारा स्थापित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन

समापन समारोह पेनमैन सभागार में होगा, जहां उत्सव की शुरुआत निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा और बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरपर्सन प्रो. प्रेमव्रत के संबोधन से की जाएगी। इसके बाद संस्थान की नवाचार यात्रा और 100 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित एक विशेष लघु फिल्म प्रदर्शित की जाएगी। कार्यक्रम में अकादमिक और संस्थागत सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा। इसी दौरान गौतम अडानी आईटी-2एच बिल्डिंग में अडानी ग्रुप द्वारा स्थापित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन करेंगे।

सड़क किनारे की बाधाओं को हटाया

अडानी के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत कड़ी कर दी गई है। वे अपने चार्टर्ड विमान से दुर्गापुर पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा धनबाद आएंगे। अनुमान है कि वे लगभग तीन घंटे तक संस्थान में रुकेंगे। नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने भी उनके आगमन से पूर्व शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए सिंफर गेट से सिटी सेंटर तथा सिटी सेंटर से पुलिस लाइन तक सड़क किनारे की बाधाओं को हटाया।

क्षेत्रों में देश का एक प्रमुख केंद्र बन चुका

उल्लेखनीय है कि वर्ष 1926 में औद्योगिक एवं खनन क्षेत्र को तकनीकी सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित यह संस्थान आज इंजीनियरिंग, पृथ्वी विज्ञान, ऊर्जा, कंप्यूटिंग, प्रबंधन और पर्यावरण अध्ययन जैसे क्षेत्रों में देश का एक प्रमुख केंद्र बन चुका है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !