Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-16

Dhanbad News: तोपचांची झील में डूबने से 16 वर्षीय किशोरी की मौत, घूमने के दौरान हुआ हादसा

Dhanbad News: तोपचांची झील में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत हो गई. मृतका की पहचान झरिया के सब्जी पट्टी निवासी वरुण साव की बेटी सौम्या कुमारी के रूप में हुई है. बताया गया कि सौम्या घूमने के लिए तोपचांची झील पहुंची थी, इसी दौरान वह पानी में डूब गई.


ग्रामीणों ने झील से निकाला, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

किशोरी के झील में डूबने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला. इसके बाद आनन-फानन में सौम्या को साहुबहियार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलने पर तोपचांची थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची. उस समय मृतका की पहचान नहीं हो सकी थी. पुलिस को किशोरी के पास से एक मोबाइल फोन मिला, जिसके आधार पर उसके परिजनों से संपर्क किया गया.




मोबाइल फोन से हुई मृतका की पहचान

पुलिस द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद रविवार को सौम्या के परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. परिजनों ने शव की पहचान सौम्या कुमारी के रूप में की. इसके बाद पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया. किशोरी की अचानक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !