Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-30

Dhanbad News: धनबाद के बलियापुर हटिया में युवक पर चाकू से हमला, गला रेतकर बाइक सवार हमलावर फरार

Dhanbad News: बलियापुर हटिया में शनिवार शाम एक युवक पर बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में बेड़ा गांव निवासी गुलजार खान के गले पर गंभीर चोट आई है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।


परिजनों के मुताबिक, गुलजार खान रोज की तरह बलियापुर हटिया में गमछा बेचने के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान कुछ बाइक सवार उसके पास पहुंचे और अचानक उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में उसके गले पर गंभीर जख्म हो गया।


गंभीर हालत में अस्पताल से रेफर, पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद घायल गुलजार को तत्काल SNMMCH ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद बलियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हमले के कारणों के साथ-साथ वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल हमलावरों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !