Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-08

Dhanbad News: धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब अड्डे पर छापेमारी, एक गिरफ्तार

Dhanbad News: धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भालजोरिया गांव में छापेमारी की. पुलिस टीम ने इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया. निरसा एसडीपीओ रजत मानिक बाखला ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि यह कार्रवाई एसएसपी के निर्देश पर की गई. गुप्त सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई और देर रात छापेमारी की गई.

खुलेआम हो रही थी अंग्रेजी और देसी शराब की बिक्री
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपी जगजीत सिंह उर्फ जीता सिंह के पक्के मकान में अंग्रेजी और देसी शराब की खुलेआम बिक्री हो रही थी. घर के अंदर टेबल, कुर्सियां, आधी भरी बोतलें, ग्लास और सिगरेट के पैकेट बिखरे पड़े मिले. पूछताछ के दौरान गृहस्वामी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. इसके बाद पुलिस ने पूरे घर की तलाशी ली.

करीब 9 लीटर महुआ शराब बरामद
तलाशी में पुलिस को उसके कमरे के पलंग के अंदर से विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब, बीयर और करीब 9 लीटर महुआ शराब मिली. पुलिस ने सभी शराब को जब्त कर लिया और आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया. एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी जगजीत सिंह लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री में शामिल है और उसके खिलाफ पहले से दो मामले दर्ज हैं. पुलिस ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

इलाके में अवैध शराब का कारोबार ले चुका है एक संगठित रूप 
निरसा पुलिस की यह कार्रवाई स्पष्ट संकेत देती है कि इलाके में अवैध शराब का कारोबार एक संगठित रूप ले चुका है. घर के अंदर मिले सामान और शराब की मात्रा यह दर्शाती है कि यह कोई सामान्य गतिविधि नहीं थी बल्कि नियमित धंधा चल रहा था. समय पर मिली सूचना और त्वरित छापेमारी से न केवल अवैध शराब की एक और खेप बाजार में जाने से बची बल्कि एक आदतन अपराधी को फिर से कानून के दायरे में लाया गया. इस तरह के अभियान जारी रहने से स्थानीय स्तर पर अवैध कारोबार पर रोक लगाने में मदद मिलेगी और क्षेत्र में कानून व्यवस्था भी मजबूत होगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !