Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-03

Dhanbad News: धनबाद मंडल कारा का जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने किया औचक निरीक्षण

Dhanbad News: जेल आईजी सुदर्शन मंडल आज धनबाद पहुंचे और मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं और कैदियों की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आईजी ने खासतौर पर यह जांच की, कि कैदियों को तय मेन्यू के अनुसार भोजन मिल रहा है या नहीं। इसके साथ ही उन्होंने कैदियों को दी जा रही अन्य सुविधाओं, जैसे फोन के माध्यम से परिवार से बातचीत की व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी सुविधाएं सुचारू रूप से संचालित हों।
कैदियों से बातचीत कर जानी समस्याएं और हालात

आईजी सुदर्शन मंडल ने कहा कि कैदियों के अधिकारों और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं में सुधार किया गया है। पहले जहां कैदी अपने परिजनों से 15 दिनों में एक बार मुलाकात कर पाते थे, अब उन्हें सप्ताह में दो बार मिलने की सुविधा दी गई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जेल में सभी व्यवस्थाएं पारदर्शी और व्यवस्थित रहें, ताकि कैदियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !